आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि छोटे भाई तेजस्वी को मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण। तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी जो भी कर रहे हैं वो अपनी बुद्धि और विवेक से कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि कौन उन्हें गलत राह पर ले जा रहा है। तेज प्रताप ने आरएसएस पर भी हमला बोला और कहा कि उनका आजादी में कोई योगदान नहीं रहा। आई लव मोहम्मद मामले पर भी तेज प्रताप ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए, सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.