खगड़िया में एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश कुमार ने बिहार में 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र किया, जब शाम को लोग घरों से निकलने से डरते थे। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और पंचायती राज में आरक्षण देने का काम किया है। नीतीश ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने की बात भी कही। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और आरक्षण को कमजोर किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.