बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। विभाग ने कहा कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग ने बताया कि मुख्य सचिव से हुई मुलाकात में हड़ताल समाप्ति पर कोई चर्चा नहीं हुई। मुख्य सचिव की मुलाकात कुछ विधायकों से हो रही थी और उसी दौरान एक व्यक्ति ने संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से विभाग के फैसले का ही समर्थन किया। विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.