दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक सुमित्रा देवी की उम्र 27 साल थी। आरोपी पति लालबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बघौनी गांव की है, जहां पति ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया। लालबाबू और सुमित्रा ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी एक बेटी भी है। लालबाबू दिल्ली में काम करता था। कुछ दिन पहले उसे पत्नी के बारे में पता चला कि वह किसी और के साथ रह रही थी, जिसके बाद वह वापस आया और अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.