हॉकी के प्रति उत्साह जगाने के लिए आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों में घूम रही है, साथ ही चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से भी होकर गुजरेगी। इस यात्रा का लक्ष्य युवाओं को हॉकी के प्रति आकर्षित करना, खेल भावना को बढ़ावा देना और इस महत्वपूर्ण आयोजन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। 17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा में यात्रा करने के बाद, आज सुबह ट्रॉफी गौरव यात्रा वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर और बक्सर के लिए रवाना हुई। वैशाली में ट्रॉफी गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। एन एन कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने ट्रॉफी और यात्रा में शामिल खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ खेल अधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी उपस्थित थे। सभी ने ‘खेल के रंग, बिहार के संग’ नारे के साथ सभी को प्रेरित किया। भोजपुर पहुंचने पर, जिला खेल कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिला खेल अधिकारी आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार, क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा और विजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे, इनके साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा का हर जिले में भव्य स्वागत किया जा रहा है, और युवाओं और खिलाड़ियों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक है। बिहार के सभी जिलों से होते हुए, ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंचेगी।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
