मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। बिएनाले के अवसर पर विभिन्न देशों की अस्थायी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें कई देशों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका जैसे देशों की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में त्योहारों, उत्सवों, अनुष्ठानों, पुरातात्विक खोजों, सौंदर्यशास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित कलाकृतियाँ थीं। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया और इथियोपिया सहित अन्य देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का भी दौरा किया। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने बिएनाले के कार्यक्रम और प्रदर्शनियों के बारे में जानकारी दी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में इथोपिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मैक्सिको, अर्जेंटीना और पेरू के राजदूतों ने भाग लिया, जिनसे मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.