मारुति सुजुकी ने सितंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्पादन के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कंपनी ने पिछले महीने 2,01,915 वाहनों का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 1,59,743 यूनिट्स का था, जो 26% की वृद्धि दर्शाता है। फेस्टिव सीजन में कारों की मांग बढ़ने के कारण कंपनी ने यह वृद्धि हासिल की है। कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी की कारों की मांग सबसे ज्यादा रही, जबकि एसयूवी और एमयूवी सेगमेंट में भी कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की। हालांकि, कंपनी ने इस बार सियाज सेडान का उत्पादन नहीं किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.