मारुति सुजुकी जल्द ही 3 सितंबर को अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही थी कि नई एसयूवी का नाम एस्कुडो होगा, लेकिन हाल ही में लीक हुई जानकारी के अनुसार, सुजुकी ने ‘विक्टोरिस’ नाम का ट्रेडमार्क कराया है। इस एसयूवी को आंतरिक रूप से Y17 कोडनेम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नाम मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट पर खोज परिणामों में कुछ समय के लिए दिखा था, जिससे इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की पहचान की पुष्टि होती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.