Author: Indian Samachar

जशपुर जिले, छत्तीसगढ़ में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश विसर्जन से लौट रहे लोगों को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूड़ांड़ गांव में हुई। बताया जा रहा है कि गांव के लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 24 से अधिक घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल…

Read More

गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए अल्पसंख्यक समुदायों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को बड़ी राहत दी जाएगी। जो लोग धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक भारत आए हैं, उन्हें पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता से छूट दी जाएगी। यह छूट उन लोगों पर भी लागू होगी जिनके पास पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई है या जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत, 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। 2025…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने टैरिफ नीति का बचाव करते हुए इसे ‘युद्ध सुलझाने वाला’ बताया और कहा कि इससे अमेरिका को ‘महान बातचीत की क्षमता’ मिलती है। मंगलवार को अलबामा के हंट्सविले में अमेरिकी स्पेस कमांड मुख्यालय को स्थानांतरित करने की घोषणा करते हुए ट्रम्प ने टैरिफ को एक जादुई बातचीत उपकरण बताया। उन्होंने कहा कि टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया और उन्हें ‘सात युद्धों को सुलझाने’ में मदद की। ट्रम्प ने वैश्विक स्तर पर कुछ देशों के साथ पैदा हुए आर्थिक तनाव को नजरअंदाज किया। उन्होंने बिडेन प्रशासन पर भी निशाना साधा। ट्रम्प ने कहा,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर में आई बाढ़…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में 3 सितम्बर को राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय बी-5/10 में तीजा मिलन समारोह आयोजित होगा। तीजा मिलन समारोह दोपहर 12 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, श्री किरण सिंह देव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री रामविचार नेताम, मंत्री श्री दयालदास बघेल, मंत्री श्री केदार कश्यप, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्री…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय निवास कार्यालय में 3 सितम्बर को एकादशी करमा तिहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करमा तिहार का आयोजन छत्तीसगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग महानगर इकाई टाटीबंध रायपुर द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। करमा तिहार के आयोजन में वनमंत्री मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 सितम्बर को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सेक्टर-24 में एनटीपीसी भवन के पास पूर्वान्ह 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्षता मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू विशिष्ट अतिथि होंगे।

Read More

रायपुर, प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल हैं। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग आएंगे और यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए विशेष रूप से…

Read More

किसानों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल : इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया चालू खरीफ सीजन में अब तक 6.39 लाख टन यूरिया वितरित, गत वर्ष इसी अवधि में हुआ था 6.17 लाख टन का वितरण राज्य में यूरिया और अन्य रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, किसानों की मांग पर केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया अतिरिक्त आबंटन रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों के हित में एक बड़ी राहत मिल रही है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है।…

Read More