Author: Indian Samachar

बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और युवा नेता तेजस्वी यादव के बीच की बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को ‘पुतला’ और ‘मुखौटा’ कहकर संबोधित किया और यह अनुमान लगाया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो नीतीश कुमार को हाशिये पर डाल दिया जाएगा। इसके जवाब में, नीतीश कुमार ने महागठबंधन के चुनावी वादों को ‘झूठ का पुलिंदा’ बताते हुए तीखा पलटवार किया। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रमुख वादा किया गया है।…

Read More

अंतरिक्ष की गहराइयों से आया एक धूमकेतु, 3I/ATLAS, वैज्ञानिक समुदाय में चर्चा का विषय बन गया है। 1 जुलाई 2025 को खोजा गया यह अंतरतारकीय आगंतुक, हमारे सौर मंडल में आने वाली तीसरी ऐसी ज्ञात वस्तु है। नासा ने स्पष्ट किया है कि इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसकी कुछ अनोखी विशेषताएं हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध खगोल भौतिकीविद् डॉ. एवी लोएब जैसे वैज्ञानिकों को यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि कहीं यह किसी एलियन सभ्यता का बनाया उपकरण तो नहीं। **1. असामान्य रासायनिक मिश्रण:** 3I/ATLAS से भारी मात्रा में निकल का उत्सर्जन हो रहा है,…

Read More

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर जिला मुख्यालय में श्री तोखन साहू…

Read More

रायपुर 28 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिन विकासकार्यों का लोकार्पण किया उनमें 01 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए लागत के मस्कामारा से होते हुए लवाकेरा मेन रोड तक मार्ग लं.…

Read More

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑनलाइन बनाया जाना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में वर्ष 2023 में संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध आधार होगा। अर्थात, इस तिथि के पूर्व जन्मे…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पुर्णीमा) के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़, टी०टी०पी०एस० ललपनिया बोकारो में आगामी 03, 04 एवं 05 नवम्बर 2025 को “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद श्री डेरेक ओ’ब्रायन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

Read More

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची ========================= माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में सम्मिलित होने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार सादर आमंत्रित किया। मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार का आत्मीय स्वागत किया एवं उनके द्वारा मिले आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय राज्यपाल को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं…

Read More

हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची ========================= ★मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ========================= ★मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ========================= मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लम्बे समय के बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।…

Read More