Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रसेनजीत चटर्जी को पद्मश्री: ‘यह मेरे और बंगाली सिनेमा का गौरव’
- राष्ट्रपति मुर्मु की मंजूरी: 70 वीरता पुरस्कार और 131 पद्म सम्मान गणतंत्र दिवस पर
- पद्मश्री से सम्मानित बीएचयू प्रोफेसर का कालाजार पर 38 साल का शोध
- युवराज रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, लेकिन संभव: अभिषेक के 14-गेंद फिफ्टी पर बात
- ढोलक के जादूगर मीर हाजीभाई को पद्मश्री सम्मान
- मोहन नागर को पद्मश्री: परिवारिक मूल्यों से पर्यावरण सेवा
- क्रिकेट प्रशासक इंद्रजीत बिंद्रा का देहांत, 84 की उम्र में खत्म हुई यात्रा
- खेमराज सुंदरियाल: 60 साल की साधना पर पद्मश्री का मान
Author: Indian Samachar
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आई थीं। इस दौरान वे रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…
राष्ट्रपति से संवाद कर अभिभूत हुई ममता
रायपुर, 24 अक्टूबर 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश में तकनीकी नवाचारों के निरंतर प्रयास से नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ’सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। सुगम मोबाइल ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसके लिए एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) प्रणाली के अंतर्गत नई सुविधा…
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य विश्व के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए सभी देशों और लोगों के हित में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के देशों के मध्य शांति, समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण योगदान है।
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से बैठक…
रायपुर 21 अक्टूबर 2024/ नैसर्गिक सुंदरताओं को समेटे जशपुर की खूबसूरती को भला कौन निहारना नहीं चाहेगा। सिन्दूरी सुबह और गुलाबी ठण्ड के दस्तक के बीच नीले आकाश, पक्षियों के चहचहाहट, कलरव के साथ हरे-भरे वातावरण और स्वच्छ पानी में पहाड़ों के प्रतिबिम्ब के बीच मयाली की पहचान एक खूबसूरत पर्यटन स्थल होने लगी है। मयाली जशपुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर कुनकुरी विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित है। मयाली में एक ओर खूबसूरत पहाड़ियों की वादी और इसकी तलहटी में अथाह जल राशि समेटे मयाली बांध और इसके चारो ओर हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़ मयाली को मनमोहक बनाते हैं।…
अंबिकापुर 20 अक्तूबर 2024/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर का वाराणसी से रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। वे शाम 5 बजे से बनारस से लाइव जुड़े थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। जो पुराने एयरपोर्ट हैं, उनका भी रिनोवेशन हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा विगत दस सालों में निवेश से नागरिक सुविधाओं में बढोत्तरी हुई है, अधोसंरचना विकास के साथ नवजवानों को नए नौकरी…
रायपुर 19 अक्टूबर 2024/ हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।
रायपुर। 18 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के…
वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। गरियाबंद में फ्लोराइड युक्त पानी के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग ने कोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया कि विभाग स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। हाईकोर्ट ने बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मामले की मॉनिटरिंग करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई नवंबर में होगी। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने गरियाबंद समेत पूरे प्रदेश में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के ज्यादातर गांवों में पानी में फ्लोराइड की मात्रा…