उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिला दिवस पर विशेष तैयारी की है। अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के नेतृत्व में 8 से 13 मार्च तक पूरे प्रदेश में महिला सम्मान अभियान चलेगा। यह अभियान महिलाओं के मुद्दों का समाधान और सशक्तीकरण पर केंद्रित होगा।
हर जिले में पंचायतें होंगी, जहां शिकायतें सुनी जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर के केस स्थानीय स्तर पर भेजे गए हैं, जिनका त्वरित निपटारा होगा। चौहान ने कहा, ‘हम अंतिम पंक्ति की महिला को भी जागृत करेंगे।’
आयोग विभागों के साथ समन्वय करेगा। आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में महिलाओं को योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर जोर दिया जाएगा।
कई सरकारी स्कीम ऑनलाइन हैं, लेकिन महिलाओं को जानकारी व आवेदन में कठिनाई होती है। अभियान इन बाधाओं को दूर करेगा। प्रदेश की आधी आबादी को मजबूत बनाकर यूपी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।