रंगों की होली त्वचा पर भारी पड़ सकती है। केमिकल रंग नमी खींच लेते हैं, जिससे सूखापन, लालिमा और खुजली होती है। सतर्क रहें और होली के बाद आयुर्वेदिक उपचार अपनाकर त्वचा को स्वस्थ बनाएं।
त्वचा शरीर की रक्षा करती है, इसलिए रंग उतारने के बाद शुद्धिकरण आवश्यक। साबुन न लगाएं, साफ पानी से धोकर मकई या चावल का आटा मलें। यह प्राकृतिक स्क्रब गंदगी दूर करेगा।
मुल्तानी मिट्टी व दही का पैक जलन कम करेगा और चमक लाएगा। एलोवेरा का रस त्वचा को मॉइस्चराइज कर आराम देगा।
शरीर को अंदर से मजबूत करने हेतु सोने से पहले गुनगुना दूध लें। होली पर तला-भुना कम खाएं। ये आसान उपाय त्वचा को त्योहार की चमक लौटाएंगे।