Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिम्बाब्वे गेंदबाज का डेब्यू डिजास्टर, 23 रन एक ओवर में – भारत की 72 रन की जीत

    February 27, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप: 2 सेमीफाइनल टीमें तय, भारत-न्यूजीलैंड-पाक की जंग जारी

    February 27, 2026

    इंदीवर का संघर्षपूर्ण सफर: 1000+ गीतों से बॉलीवुड पर राज

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण- श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Jharkhand

    व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण- श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Indian SamacharBy Indian SamacharFebruary 26, 20262 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    झारखंड सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के मध्य राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तैयार किए गए झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक एवं राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर हो रहा है। पंजाब नैशनल बैंक आज राज्य सरकार के साथ एक नए अध्याय के रूप में जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस के साथ-साथ राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका होती है। वर्तमान समय में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की बड़ी भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यों के साथ-साथ कई संस्थानों की कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं, इसी क्रम में आज राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बीच एक MoU साइन हुआ है। इससे पहले भी राज्य सरकार एवं अन्य बैंकों के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हुए हैं और उक्त एमओयू के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया भी जा रहा है। मुझे विश्वास है कि जिस उद्देश्य से पंजाब नैशनल बैंक राज्य सरकार के साथ जुड़ी है उस उद्देश्य और कर्तव्य को सफलता पूर्वक पूरा करेगी। राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बेहतर समन्वय का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों सहित आम जनमानस को भी मिलेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित झारखंड सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के मध्य राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में अपने संबोधन में कही। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से एमओयू हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महाप्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख रांची श्री अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारी एवं पंजाब नैशनल बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    बारीडीह में राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को प्रेरित किया, भीड़ में घूमीं पैदल

    February 26, 2026
    Jharkhand

    रामगढ़ बॉर्डर पर होली पूर्व नकली शराब का कारखाना तोड़ा गया

    February 26, 2026
    Jharkhand

    चाईबासा नगर चुनाव: मतगणना स्टाफ ट्रेनिंग का सफल समापन

    February 26, 2026
    Jharkhand

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विदाई देने पहुंचे राज्यपाल श्री संतोष गंगवार व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन

    February 26, 2026
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि, तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की

    February 26, 2026
    Jharkhand

    गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़ित/ आश्रित को मुआवजा का किया गया है प्रावधान

    February 26, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.