टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर होगा। सुपर-8 के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन की शिकस्त झेल चुकी भारतीय टीम अब नॉकआउट स्टेज की दहलीज पर खड़ी है।
ग्रुप स्टेज की चारों जीतों के बावजूद सुपर-8 में नेट रन रेट -3.800 के साथ तीसरे नंबर पर भारत। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आगे हैं, जिम्बाब्वे सबसे पीछे।
फाइनल चार में जगह बनाने को अंतिम दो मैचों में भारी जीत जरूरी, साथ ही प्रतिद्वंद्वी टीमों पर निर्भरता।
एमए चिदंबरम स्टेडियम बल्लेबाजों का स्वर्ग साबित हो रहा है। यहां औसत स्कोर और स्ट्राइक रेट सबसे ऊंचा। पेसर्स को परेशानी हो रही। काली मिट्टी वाली वही पिच आएगी जिस पर न्यूजीलैंड ने 183 का टारगेट चेज किया।
बारिश की कोई आशंका नहीं, 20 डिग्री का सुहावना मौसम।
हेड टू हेड: 13 मैच, भारत 10-3 से आगे। विश्व कप में 71 रनों से जीत, भारत में अजेय।
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती, बुमराह, सिराज, अक्षर, कुलदीप, संजू सैमसन।
जिम्बाब्वे: मारुमानी (विकेटकीपर), बेनेट, मायर्स, बर्ल, रजा (कप्तान), मुनयोंगा, मुसेकिवा, इवांस, क्रेमर, मुजरबानी, नगारवा, करन, मडांडे, मापोसा, मसाकाद्जा।
क्या भारत चेपॉक में वापसी कर पाएगा? नजरें कप्तान सूर्या पर।