मुंबई, 25 फरवरी। शिवसेना की मनीषा कायंदे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को देशद्रोही करार दिया है। पीएम मोदी के इजरायल दौरों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी हर यात्रा से भारत को फायदा पहुंचाते हैं, जबकि राहुल गांधी केवल बदनामी का जरिया बनाते हैं।
कायंदे ने जोर देकर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल की हरकतें अब सबके सामने आ चुकी हैं। जनता ने उन्हें पूरी तरह एक्सपोज कर दिया है। पीएम मोदी वैश्विक मंच पर भारत का लोहा मनवा रहे हैं।
ट्रंप के पाकिस्तानी पीएम पर दिए विवादित बयान को कायंदे ने खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अपनी झूठी बयानबाजी रोक देनी चाहिए। यह दुनिया को भ्रमित करने वाली बातें हैं।
वहीं, टी-20 विश्व कप में सिराज-शमी को मौका देने की AIMIM समर्थित मांग पर उन्होंने खुद को अलग रखा। ‘मुझे क्रिकेट की जानकारी कम है, यह बीसीसीआई का मामला है।’ सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से बुरी हार के बाद टीम इंडिया का रास्ता कठिन है।