डेस्क जॉब और मोबाइल स्क्रॉलिंग से झुकी कमर और खराब पाचन आम हो गया है। सरल धनुरासन इस समस्या का आसान हल है, जो शरीर को मजबूत बनाकर तनाव को जड़ से उखाड़ फेंकता है।
यह योग मुद्रा रीढ़ की हड्डी को स्टील जैसा मजबूत करती है, पाचन तंत्र को सक्रिय बनाती है और थकान मिटाती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह पीठ दर्द दूर कर कंधों को सीधा रखता है, पेट की कमजोरी ठीक करता है। थायरॉइड संतुलन से हार्मोन ठीक रहते हैं, नींद अच्छी आती है।
करने का तरीका: प्रोन पोजीशन में लेटें। पैर मोड़कर एड़ियां पकड़ें। सांस भरते हुए धड़ और पैर ऊपर करें, धनुषाकार बने रहें। सहज समय तक होल्ड करें।
चेतावनी बरतें: प्रेग्नेंसी, ब्लड प्रेशर, हर्निया या चोट के केस में डॉक्टर से पूछें। शुरुआत हल्के से करें।