शाहिद कपूर और ईशान खट्टर का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। ‘ओ रोमियो’ फिल्म के हिट ट्रैक ‘पान की दुकान’ पर दोनों ने इंस्टाग्राम रील में कमाल के स्टेप्स लगाए हैं। उनका एकसाथ ठुमकना, एनर्जी और भाईयों की जुगलबंदी देखने लायक है, जो फैंस को बार-बार देखने पर मजबूर कर रही है।
पोस्ट पर शाहिद ने कैप्शन दिया, ‘ओ रोमियो की मस्ती। 13 फरवरी रिलीज।’ फैंस कमेंट्स में उनकी केमिस्ट्री, डांस मूव्स और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
सुखविंदर सिंह व रेखा भारद्वाज द्वारा गाया यह गाना गुलजार के बोलों और विशाल भारद्वाज के बीट्स से सजा है। शाहिद की स्वैग वाली परफॉर्मेंस तो धांसू है, वहीं दिशा की ग्लैमरस एंट्री ने चार चांद लगा दिए।
फिल्म हुसैन जैदी की ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है, जहां शाहिद हुसैन उस्तरा बने हैं और तृप्ति डिमरी सपना दीदी के किरदार में। नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी व फरीदा जलाल के साथ विशाल भारद्वाज निर्देशित यह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म है।
रिलीज से ठीक पहले यह वीडियो फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना कर रहा है। क्या ‘ओ रोमियो’ स्क्रीन पर भी इतना ही धमाल मचाएगी? जल्द ही पता चलेगा।