मणिपुर के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को जिरीबाम के राहत शिविरों का दौरा कर विस्थापित समुदायों से पुरानी कटुताओं को त्यागकर शांति स्थापित करने की अपील की। जिले को मणिपुर की आर्थिक राजधानी बनाने का सपना दिखाया।
मिश्रित आबादी वाले इस सीमावर्ती क्षेत्र में सीएम ने स्कूल कैंप में मैतेई लोगों से कहा, ‘दो वर्षों का दर्द भूलें, विकास की ओर कदम बढ़ाएं।’ कालीनगर हमार कैंप में क्षमा और प्रेम का संदेश दिया।
जारोलपोकपी गांव में स्थानीयों ने सरकारी समर्थन का वचन दिया, स्कूल भवन की जरूरत बताई। मोंगबुंग में सड़कों की दुर्दशा पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन। ‘हमारी एकजुट ‘मणिपुरी’ पहचान को मजबूत करें,’ अपील की।
आईडीपी आवास निर्माण मार्च में पूर्ण होने की उम्मीद। पलियेटिव केयर के तहत व्हीलचेयर वितरित। शपथ के बाद पहला बाहरी दौरा होने पर जिरीबाम की प्राथमिकता जताई। जाति-समुदाय से ऊपर उठकर राज्य निर्माण का संकल्प दोहराया।