सोंगखला, थाईलैंड। दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई में एक स्कूल पर हथियारबंद हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधवार को पातोंग प्रथान खिरिवात स्कूल में बंदूकधारी ने धमाल मचाया, लेकिन पुलिस की चतुराई से संकट टल गया।
प्रांतीय अधिकारियों और माए ताप्तिम याला फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया। शाम चार बजकर 59 मिनट पर फेसबुक पोस्ट में गोलीबारी और बंधक बनाए जाने की जानकारी दी गई। दिन भर की कक्षाओं के अंतिम पल में हमलावर ने प्रवेश किया।
उसने शिक्षकों व छात्रों को निशाना बनाया, कईयों को बंधक बनाया। डरे-सहमें बच्चे भवन में कैद हो गए। घायल अध्यापक को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने तुरंत स्कूल घेराबंदी शुरू कर दी।
विशेष ऑपरेशन फोर्स, रेस्क्यू यूनिट्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। गांव व जिले के नेताओं से बातचीत कराई गई। आसपास के लोगों को दूर रहने और सरकारी खबरों पर यकीन करने को कहा।
लंबे संघर्ष के बाद बंधकों को मुक्त कराया गया और अपराधी को धर दबोचा। कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। अब पुलिस हमले के कारणों की तहकीकात कर रही है। थाईलैंड भर में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।