बॉलीवुड में उम्र का कोई असर नहीं जब बात अनिल कपूर की हो। 69 साल के हो चुके अनिल ने ‘सूबेदार’ का टीजर लॉन्च कर सबको चौंका दिया। एक मिनट से ज्यादा लंबे इस टीजर में उनका रॉडी अंदाज, चश्मे के पीछे गुस्सैल नजरें और दुश्मनों पर भारी पड़ना कमाल का है।
कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य की है, जो आर्मी से रिटायर होने के बाद आम जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। बेटी से मनमुटाव, समाज की बुराइयां और परिवार पर संकट – इन चुनौतियों से लड़ते हुए वे फिर से योद्धा बन जाते हैं। फिल्म एक्शन के साथ भावुक ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है।
अनिल कपूर के लिए यह फिल्म बेहद खास है। जन्मदिन पर उन्होंने इसे अनाउंस किया और बताया कि यह उनके दिल के करीब है। वे अभिनेता और प्रोड्यूसर दोनों हैं। शूटिंग यूपी-राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हुई। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर की स्क्रिप्ट ने जान फूंकी है।
5 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से अनिल की वापसी जोरदार होगी। ‘वॉर 2’ के बाद फैंस को एक और ट्रिटमेंट मिलेगा।