Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश, पंकज पाल सख्त

    February 10, 2026

    पाकिस्तान का यू-टर्न: टी20 WC में 15 फरवरी को भारत से होगा मुकाबला

    February 10, 2026

    निर्देशक केसी बोकाडिया की फिल्में जो आज भी जीवंत हैं

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा
    Chhattisgarh

    संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा

    Indian SamacharBy Indian SamacharFebruary 9, 20262 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा, मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन, गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित, जगदलपुर, 9 फरवरी 2026/ बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ में सुकमा जिले ने सफलता का परचम लहराया है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस भव्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुकमा के जनजातीय नाट्य दल विधा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर के पारंपरिक नृत्य, गीत, खानपान, शिल्प और आंचलिक साहित्य के मूल स्वरूप को सहेजना और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। प्रशासन की इस पहल से न केवल विलुप्त हो रही विधाओं को संजीवनी मिल रही है, बल्कि जनजातीय समूहों के सतत विकास का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है। सुकमा के कलाकारों ने जीती प्रतियोगिता, कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल प्रबंधन में सुकमा जिले से 12 विधाओं के कुल 69 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान कोंटा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत कोंडासांवली के आश्रित गांव पारला गट्टा की टीम ने नाट्य विधा में बाजी मारी। कला का जीवंत चित्रण, मुड़िया जनजाति के 13 सदस्यीय दल (9 पुरुष, 4 महिला) ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे ताड़ का पत्ता, मयूर पंख, तीर-धनुष और मछली पकड़ने के जाल का कलात्मक प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों ने बढ़ाया जिले का गौरव, कोंटा विकासखंड में स्थित पारला गट्टा निवासी कलाकार लेकम लक्का, प्रकाश सोड़ी, विनोद सोड़ी, जोगा सुदाम और उनकी टीम ने अपनी प्रतिभा से सुकमा जिले को गौरवान्वित किया है। कलाकारों की इस सफलता में नोडल अधिकारी श्री मनीराम मरकाम और श्री पी श्रीनिवास राव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कलाकारों को संभाग स्तर तक पहुंचाने और प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    बस्तर की पहचान बारूद नहीं, उसकी असली पहचान यहाँ की समृद्ध संस्कृति और विरासत है: श्री अमित शाह

    February 9, 2026
    Chhattisgarh

    अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

    February 9, 2026
    Chhattisgarh

    स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

    February 9, 2026
    Chhattisgarh

    बस्तर की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह

    February 9, 2026
    Chhattisgarh

    नक्सल उन्मूलन की समयसीमा 2026: बस्तर पंडुम में शाह का वादा

    February 9, 2026
    Chhattisgarh

    अमित शाह ने बस्तर पंडुम विजेताओं को किया पुरस्कृत

    February 9, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.