चीन की राजधानी बीजिंग में सीएमजी ‘2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सांस्कृतिक जगत को रोमांचित कर दिया। सीएमजी से लेकर ग्वांग्शी च्वांग प्रदेश, राष्ट्रीय अभिलेखागार, थिएटर संगठन, ओपेरा संस्थानों और बीजिंग ओपेरा थिएटर के पदाधिकारी तथा देश के प्रसिद्ध व उदीयमान कलाकार उपस्थित रहे।
वर्ष 2026 का यह गाला ग्वांग्शी में पहली दफा होगा, जो स्प्रिंग फेस्टिवल के उल्लास में ओपेरा को नया ट्रेंडी और जोशीला रूप देगा। पारंपरिक संस्कृति को तकनीक से जोड़कर आधुनिकता प्रदान की जाएगी।
आसियान राष्ट्रों की सांस्कृतिक झलकियां वीडियो के जरिए शामिल होंगी, जो सभ्यताओं के पारस्परिक संवाद को बढ़ावा देंगी। अल्पसंख्यकों की भूमि ग्वांग्शी एकता, समावेशिता का प्रतीक बनेगी।
राष्ट्रीय स्तर के ओपेरा सितारों और आसियान कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां वसंत उत्सव में देशभक्ति, आधुनिकता और क्षेत्रीय संस्कृति का संगम रचेंगी।
80 से अधिक मंडलियां, 30+ शैलियां, 1000+ कलाकारों के साथ 100 बड़े नाम इस मेगा इवेंट को यादगार बनाएंगे।