जम्मू सीमा पर गुरनाम-बोबिया बीओपी का निरीक्षण करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी और पौधे रोपे। 7 करोड़ के कल्याण कार्यों जैसे सोलर प्लांट, हीटर व मेस का उद्घाटन किया। 242 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर का शुभारंभ भी हुआ। उपराज्यपाल सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जवानों से मुखातिब होकर शाह ने कहा, दूरस्थ चौकियों पर जाकर वे कर्तव्यपरायणता सीखते हैं। 60 वर्षों में बीएसएफ ने घुसपैठ रोकी, ऑपरेशन सिंदूर में 118 दुश्मन पोस्ट व लॉन्च पैड नेस्तनाबूद किए। वीर चक्र प्राप्त शहीदों पर गर्व है।
मणिपुर, नक्सल क्षेत्रों से लेकर पंजाब बाढ़ में बीएसएफ की सेवाओं का गुणगान किया। तकनीकी चुनौतियों पर जोर देते हुए 61वें वर्ष को आधुनिकता का दौर बताया। गृह मंत्रालय कल्याण व उपकरण उन्नयन पर कार्यरत है। मोदी सरकार भारी बजट खर्च करेगी।
महिला प्रहरियों की तारीफ की और दोपहर भोज में शामिल हुए। बीएसएफ का जज्बा देश को चैन देता है।