बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने ‘गोदान’ फिल्म को लेकर उत्साह जताया है। 6 फरवरी से सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली यह फिल्म गौमाता के गौरव को समर्पित है। सनातन संस्कृति में गाय की महत्ता को रेखांकित करती यह फिल्म दर्शकों को ज्ञान व मनोरंजन का अनमोल तोहफा देगी।
ममता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘परिवार व मित्रों संग ‘गोदान’ जरूर देखें। दीनदयाल गौशाला मथुरा द्वारा निर्मित यह फिल्म गाय के महत्व को जीवंत रूप से चित्रित करती है। निर्माता विनोद चौधरी व शांतनु चौधरी को बधाई।’
उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित दीनदयाल धाम की दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति की प्रस्तुति में बनी फिल्म पंचगव्य के स्वास्थ्य, धार्मिक, आर्थिक व पर्यावरणीय फायदों पर प्रकाश डालती है। यह सामाजिक एकता व समृद्धि का संदेश भी देती है।
अमित प्रजापति के निर्देशन व कामधेनु इंटरनेशनल के सहयोग से साकार हुई फिल्म में उपासना सिंह, मनोज जोशी, साहिल आनंद, सहर्ष शुक्ला व सत्येंद्र मौर्या दमदार अभिनय करेंगे। दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा है। ममता के समर्थन से फिल्म निश्चित रूप से हिट साबित होगी व गौसंरक्षण का प्रचार करेगी।