मुंबई। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर आते ही ट्रेंडिंग में आ गया। यह रोमांटिक ड्रामा आज के दौर के रिश्तों, दिल की उलझनों और तेजी की जिंदगी में प्यार के बदलते रूप को संवेदनशीलता से दिखाता है। मुंबई की रंगीन जिंदगी में दो लोगों की कहानी, जो अपनी खामियों से जंग लड़कर इश्क ढूंढते हैं।
ट्रेलर में संदीपा धर का छोटा सा रोल लंबा असर छोड़ गया। हर सीन में उनका दमदार प्रेजेंस और आत्मविश्वास साफ नजर आता है। एक सीन में हरी ड्रेस में ग्लैमरस और दूसरे में सिम्पल लुक में खूबसूरत। उनकी अभिनय शैली फिल्म के अर्बन रोमांस के मूड से पूरी तरह मेल खाती है।
भंसाली के साथ यह प्रोजेक्ट संदीपा के करियर का बड़ा कदम है। वो चुनिंदा रोल्स के जरिए खुद को बेहतर एक्ट्रेस साबित कर रही हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मृणाल की एक्टिंग इतनी सच्ची थी कि भूल जाती थीं कि ये शूटिंग है। रवि उदय सर ने हर पल को कैमरे में कैद किया। पूरी टीम का आभार।”
उनके किरदार का राज अभी भी छिपा है, लेकिन ट्रेलर वादा करता है एक नई, आत्मविश्वासी छवि का। ‘दो दीवाने सहर में’ प्यार की ऐसी दास्तान है जो रियल लाइफ से जुड़ी लगेगी और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।