अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने भारत को कड़ी परीक्षा दी है। फैसल शिनोजादा (110) और उजैरउल्लाह नियाजी (101*) के शतकों से मजबूत टीम ने 50 ओवरों में 4 विकेट पर 310 रन बनाकर 311 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हरारे में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला सोना साबित हुआ।
ओपनर्स उस्मान सादात-खालिद अहमदजई ने 53 रनों की मजबूत नींव रखी। अहमदजई 31 (39 गेंद, 5 चौका) पर आउट हुए। सादात ने शिनोजादा के साथ 64 रनों की साझेदारी कर स्कोर 100 के पार पहुंचाया। सादात 39 (70 गेंद, 3 चौका) रन बनाकर लौटे।
शिनोजादा-नियाजी की 148 रनों की तीसरी विकेट साझेदारी ने मैच का रुख मोड़ दिया। शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौके लगाए, वहीं नियाजी नाबाद 101 (86 गेंद, 12 चौका, 2 छक्का) रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश और कनिष्क ने दो विकेट झटके।
भारत का सफर शानदार रहा- ग्रुप स्टेज में यूएसए, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड को हराया। सुपर सिक्स में जिम्बाब्वे (204 रन) और पाकिस्तान (58 रन) को धूल चटाई। अफगानिस्तान ने द.अफ्रीका, वेस्टइंडीज, तंजानिया हराए; श्रीलंका से हारकर आयरलैंड को 191 रन से बुरी तरह हराया।
प्लेइंग इलेवन- भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (क), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (स्टंप), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन। अफगानिस्तान: सादात, अहमदजई, शिनोजादा, नियाजी, महबूब खान (क/स्टंप), मियाखिल, अब्दुल अजीज, स्टानिकजई, अरब, उमरजई, जादरान। क्या भारत यह लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना पाएगा?