साउथ-वेस्ट दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस स्टाफ ने एलॉय व्हील चोरी के तीन केसों का पर्दाफाश कर दो कुख्यात चोरों को धर दबोचा। कैमरा फुटेज विश्लेषण व हाई-टेक निगरानी से अपराधियों पर शिकंजा कसा गया।
कब्जे से चेरी के तीन एलॉय टायर, खोलने वाले टूल्स व वारदात वाली हुंडई ऑरा बरामद। नई दिल्ली के अंकित (37) व केतन टोकस नशेड़ी हैं, लत पूरी करने को चोरी करते थे।
वी कुमार की 29 जनवरी की शिकायत पर बीएनएस धाराओं में ई-एफआईआर हुई। पार्किंग में हुंडई ऑरा से चोरी। जांच में 28 जनवरी 5:30 अप संदिग्ध दिखे। अंकित की हुंडई फुटेज में आई।
ट्रैकिंग से लाजपत नगर, महिपालपुर, किशनगढ़ में लोकेशन पकड़ी। ट्रैप में अंकित पकड़ा, पूछताछ से माल व केतन (औजार सहित) गिरफ्तार।
टीम में एसआई धर्मेंद्र, एचसी योगेश-अशोक, कांस्टेबल संजीव-धर्मेंद्र शामिल। एसएचओ अजय कुमार यादव व एसीपी मेल्विन वर्गीस के सुपरविजन में। अंकित का रैपिडो कनेक्शन सामने आया।
तीन केस क्लोज, आगे जांच चल रही।