बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में डब्ल्यूपीएल 2026 का 19वां मुकाबला गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस पर 11 रनों से जीतकर एलिमिनेटर का टिकट कटवाया। 3 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले के लिए जायंट्स तैयार हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला सही साबित हुआ। जायंट्स ने 167/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनिंग में मूनी-डिवाइन की 21 रनों की शुरुआत के बाद डिवाइन-अनुष्का ने 48 रन जोड़े। अनुष्का 33 (4 चौके, 1 छक्का), डिवाइन 25 (21 गेंद)। गार्डनर (46 रन, 28 गेंद, 8 बाउंड्री) और वेयरहैम (नाबाद 44, 26 गेंद, 2 छक्का, 4 चौका) की 71 रनों की साझेदारी ने स्कोर पॉलिश किया।
मुंबई की अमेलिया केर ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते मुंबई की शुरुआत सजना-मैथ्यूज की 23 रनों से हुई, लेकिन 37/3। कप्तान हरमनप्रीत ने केर (20 रन) संग 45 और अमनजोत (13 रन) संग 44 रन जोड़ 126 तक पहुंचाया। 82* (48 गेंद, 8 चौका, 4 छक्का) की पारी के बावजूद 156/7। डिवाइन व वेयरहैम के दो-दो विकेट निर्णायक साबित हुए। जायंट्स की टीम उत्साहित है।