राजधानी से भाजपा नेता आरपी सिंह ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे पर ममता के बयान को उन्होंने सियासी रंग देने का आरोप लगाया। ममता ने दुख जताते हुए इशारा किया था कि पवार भाजपा छोड़ पुराने साथियों के पास जाने वाले थे, तभी यह घटना घटी।
सिंह ने तंज कसा, ममता जी को हर जगह राजनीति दिखती है, साजिशें नजर आती हैं। नाम ममता साजिश रख लीजिए। हादसे के समय सियासत की गुंजाइश नहीं। शरद पवार ने इसे हादसा माना है, बाकी सब बकवाद हो रहा।
पप्पू यादव के सवाल पर सिंह भड़के। कहा, ये राजनीतिक रूप से खत्म हो चुके लोग हैं। मीडिया स्पेस के लिए बकते हैं। बंगाल एसआईआर विवाद पर बोले, सीएम मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही हैं, प्रदर्शनों के जरिए वोटबैंक साध रही हैं।
उत्तराखंड धामों में प्रवेश प्रतिबंध को सिंह ने धार्मिक आस्था का प्रश्न बताया। मंदिर ट्रस्ट तय करे। शशि थरूर को लेकर कांग्रेस पर चुटकी, वे राष्ट्रभक्त हैं इसलिए राहुल गांधी असहज। पारिवारिक कलह साफ दिख रही।