पूर्वी और दक्षिणी अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव जारी है। शनिवार की सुबह तक 16 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। हवाई अड्डों पर हाहाकार मच गया है, जहां रविवार के लिए 5100 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। यह संख्या फ्लाइटअवेयर के अनुसार तेजी से बढ़ रही है।
डेलावेयर, मिसौरी, अर्कांसस, लुइसियाना, मिसिसिपी, टेनेसी, अलबामा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, केंटकी, मैरीलैंड, न्यू जर्सी और कैंसस इन राज्यों ने तूफान से लड़ने के लिए अलर्ट जारी किया है। बर्फ हटाने के उपकरण, चिकित्सा टीमें और राहत सामग्री जुटाई जा रही है।
स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 2 बजे तक 5100 उड़ानें कैंसल, शुक्रवार रात से 1000 और रद्द। शनिवार को भी 3200 उड़ानों का सफर बीच में ही रुक गया। ट्रंप काल के सबसे लंबे शटडाउन में 9 नवंबर को मात्र 1900 उड़ानें रद्द हुई थीं, जो इसकी तुलना में बहुत कम है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर देशवासियों को सतर्क किया। उन्होंने रिकॉर्ड कोल्ड वेव और तूफान का जिक्र किया तथा राज्य अधिकारियों से समन्वय की बात कही। फेडा तैयार है, सुरक्षित रहें। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ट्रंप सभी विभागों के संपर्क में हैं।
फेडा की 28 टीमें मोर्चे पर हैं। जोखिम वाले इलाकों में 70 लाख से ज्यादा भोजन, 20 लाख लीटर पानी, 6 लाख कंबल और 300 जनरेटर स्टॉक कर दिए गए। लंबी बिजली कटौती और यातायात ठप्प होने से बचाव के ये कदम हैं। लोगों को घरों में रहने और अपडेट लेने की सलाह दी गई है।