2025 चीन के लिए बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ। चीनी बौद्धिक संपदा ब्यूरो के उप निदेशक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि उच्च मूल्यवान आविष्कार पेटेंट 22.92 लाख हो गए हैं।
आईटी प्रबंधन, कंप्यूटर तकनीक व मेडिकल टेक में पेटेंटों की ग्रोथ रफ्तार सबसे तेज रही। एआई पेटेंटों में चीन दुनिया भर में नंबर वन है।
साल भर में 9.72 लाख आविष्कार पेटेंट दिए गए, 14.61 लाख यूटिलिटी मॉडल स्वीकृत हुए। 96 हजार रिव्यू व इनवैलिडेशन केस बंद किए गए।
ट्रांसफर व लाइसेंसिंग आवेदन 6.97 लाख पहुंचे, 13.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ। यूनिवर्सिटी व रिसर्च सेंटर्स ने 90 हजार फाइलिंग कीं, 16.6 प्रतिशत ऊपर। उद्योगों में पेटेंटों का व्यावसायीकरण 54 प्रतिशत तक पहुंचा।
जनवरी-नवंबर में रॉयल्टी ट्रेड 3.8287 खरब युआन का हुआ, 7.4 प्रतिशत बढ़त। निर्यात 23.1 प्रतिशत चढ़ा, जिससे चीन का सेवा निर्यात मजबूत हुआ। यह उपलब्धियां देश को वैश्विक IP हब बनाती हैं।