भारतीय टेलीविजन के चहेते अभिनेता करण पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘ये है मोहब्बतें’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कस्तूरी’ से घर-घर मशहूर हुए करण अब रियलिटी शो ‘द 50’ में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने उतर रहे हैं।
विशेष साक्षात्कार में करण ने कहा, ‘यह करियर का रिनवेंशन फेज है। रुकना मेरे शब्दकोश में नहीं है। नई चुनौतियां मुझे जीवंत रखती हैं और आगे बढ़ाती हैं। ‘द 50′ मेरे सफर का अहम मोड़ है।’
रियलिटी गेम में उनका स्टाइल बिल्कुल नैचुरल है। ‘मैं चीजों को गहराई से देखता हूं, लेकिन निर्णय अंतर्मन की आवाज पर लेता हूं। पछतावा तो होता ही है, लेकिन न करने का दर्द ज्यादा गहरा होता है।’
रणनीति पर उनका अलग सोच है। ‘चालबाजी या बहकावा मेरा धंधा नहीं। टास्क पर फोकस और जीत ही सबकुछ है। मैं शुरुआत में सबको अपनाने की कोशिश करता हूं, बाद में सच्चाई समझ आती है। लेकिन यह मेरी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है। रियल होने से ही रियलिटी शो में जीत मिलती है।’
शो की शुरुआत नजदीक आते ही उत्साह चरम पर है। करण पटेल का यह नया प्रयोग दर्शाता है कि अनुभवी सितारे कैसे खुद को हमेशा प्रासंगिक बनाए रखते हैं। आने वाला समय उनके लिए और भी रोमांचक होने वाला है।