स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस दो दिनों की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारत की वैश्विक पटल पर बढ़ती भूमिका की सराहना की तथा आपसी सहयोग को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
अल्बेरेस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देना दोनों के हित में होगा। उन्होंने भारत को एक ऐसा देश बताया जो वैश्विक नियमों का पालन करता है और बहुपक्षीय व्यवस्था में भरोसा रखता है। स्पेन इस समझौते को जल्द लागू होते देखना चाहता है।
व्यापारिक साझेदारी के प्रतीक के रूप में एयरबस और टाटा की जोड़ी को रेखांकित किया। स्पेन प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज का जल्द भारत आगमन तय है, तो पीएम मोदी को स्पेन आने का न्योता दिया।
संबंधों को सर्वोच्च रणनीतिक स्तर पर ले जाने की बात हुई। अल्बेरेस ने भारत के समर्थन के लिए आभार जताया, वहीं जयशंकर ने स्पेन के ट्रेन हादसे पर शोक संदेश दिया। हिंद-प्रशांत क्षेत्र और बहुपक्षीय मंचों पर एकजुट कार्य करने का संकल्प लिया। यह द्विपक्षीय संवाद दोनों देशों के मजबूत भविष्य की नींव रखता है।