अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी के मुकाबले में तंजानिया पर 329 रनों की भारी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। यह रनों की दृष्टि से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। विंडहोक के मैदान पर बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर साउथ अफ्रीका ने 397/5 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
जेसन रॉवल्स की नाबाद 125 रनों की पारी (101 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के) और कप्तान बुलबुलिया के 108 (108 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 201 रन जोड़े। जोरिच वान शाल्कविक (47, 5 छक्के) और पॉल जेम्स (46) ने तेजी दी। तंजानिया से सिम्बा म्बाकी ने दो सफलताएं हासिल कीं।
लक्ष्य का पीछा करते तंजानिया की पारी 32.2 ओवरों में 68 पर समेट गई। शुरुआती 13 रनों पर चार विकेट गिरे, म्बाकी के 17 रनों के अलावा कोई लड़ा नहीं। साउथ अफ्रीका के माजोला और रोल्स ने दो-दो शिकार किए।
टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की दूसरी जीत, तंजानिया की दूसरी हार। रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया (430 रन) पहले, भारत (326 रन) तीसरे नंबर पर। यह प्रदर्शन ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका को मजबूत बनाता है।