भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आगामी 9 से 14 मार्च, 2026 तक रांची में आयोजित होने वाली प्रथम कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि वर्ष 2026 में झारखंड को एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। यह प्रतियोगिता झारखंड की धरती पर आयोजित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा होगी, जिसमें 23 देशों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ (KKFI) के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सचिव श्री एम. एस. त्यागी, तथा महासचिव श्री उपकार सिंह विरक शामिल थे। राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों में विधायक एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव श्री मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक विधायक श्री सी. पी. सिंह, संघ के चेयरमैन श्री संतोष प्रसाद, महासचिव श्री नवीन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव श्री आलोक कुमार, डॉ. सुभाष साहू, श्री रोहित कुमार सिंह, रांची जिला सचिव श्री सुनील कुमार यादव, संयुक्त सचिव श्री रवि मुंडा, श्री मोनू शुक्ला, श्री अमित कुमार यादव एवं श्री तपन राउत उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित
- छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित
- जम्मू बीएसएफ: बुजुर्गों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी कैंप
- पाकिस्तान: बाजौर पुलिस चौकी पर हमला, 1 की मौत 3 जख्मी
- वेनेजुएला: US हमले के बाद मादुरो ने घोषित किया इमरजेंसी
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
