भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव के चरणों पर जानकारी देंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इससे पहले चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कितने चरणों में होंगे, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक दलों के अनुरोध के अनुसार, ईसीआई पिछले चुनावों की तुलना में कम चरणों पर विचार कर सकता है। बिहार में चुनाव के चरणों का इतिहास क्या रहा है? ईसीआई वर्तमान में कितने चरणों पर विचार कर रहा है?
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.