प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में BSNL की स्वदेशी 4G सेवा सहित ₹60,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले BSNL को लेकर मीम बनाए जाते थे, लेकिन अब कंपनी ने इतिहास रच दिया है। मोदी ने कहा कि BSNL ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में 8 आईआईटी के विस्तार की आधारशिला भी रखी गई और संबलपुर में एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा डबल इंजन सरकार के प्रयासों से तेजी से प्रगति कर रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.