रायपुर में स्थित एक स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार को हुई जब प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में एक धमाका हुआ, जिसके कारण छत गिर गई और कई मजदूर मलबे में दब गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, अभी तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। यह दुखद घटना धरसींवा थाना क्षेत्र में हुई।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
