क्या आप जानते हैं कि AC को कितनी देर तक लगातार चलाना चाहिए? तकनीकी रूप से AC को 24 घंटे तक चलाया जा सकता है, लेकिन यह सही नहीं है। इससे बिजली का बिल बढ़ेगा और AC की परफॉरमेंस भी प्रभावित होगी। लंबे समय तक ऐसा करने से AC खराब हो सकता है। आमतौर पर, AC को 8-10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बाद इसे 1-2 घंटे के लिए बंद कर देना चाहिए। अगर आप 8-10 घंटे में AC बंद नहीं कर पा रहे हैं, तो तापमान को थोड़ा बढ़ा दें। इससे AC के कंप्रेसर पर दबाव कम होगा। AC को लगातार चलाने से कंप्रेसर पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे उसके खराब होने या ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। AC का आदर्श तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए, जिससे बिजली बिल भी नहीं बढ़ता। मानसून में इसे ड्राय मोड में इस्तेमाल करें।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
