एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत, सांसद इमरान मसूद और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मैच का विरोध किया है। इमरान मसूद ने कहा कि सरकार अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए यह मैच करा रही है। सुप्रीया श्रीनेत ने इसे ‘नकली आक्रोश’ करार दिया। इमरान मसूद ने मैच को एक ‘धंधा’ बताते हुए कहा कि इससे सरकार को खूब पैसा मिलता है। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों के आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और सरकार मैच खेल रही है। अजय राय ने सुप्रीम कोर्ट से इस मैच पर रोक लगाने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.