दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात दो ज्वैलरी दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने शटर तोड़कर लगभग 35 से 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। पीड़ित दुकानदार बबलू साह ने बताया कि सारा जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.