मंत्री दीपक बिरूआ ने जानकारी दी कि विस्थापित आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद विस्थापित आयोग का गठन किया जाएगा। यह बात उन्होंने मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विधायक जयराम महतो के सवाल के जवाब में कही। जयराम महतो ने राज्य सरकार पर विस्थापितों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल वादे कर रही है, जबकि पिछले साल 90 दिनों के भीतर आयोग बनाने का वादा किया गया था, जो पूरा नहीं हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.