बिहार में भागलपुर में मतदाता सूची में दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम शामिल होने से हड़कंप मच गया है। इन महिलाओं के लगभग 70 साल पहले भारत आने की बात कही जा रही है। यह खुलासा गृह मंत्रालय द्वारा भारत में वीजा की वैधता से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए शुरू किए गए सत्यापन अभियान के दौरान हुआ। गृह मंत्रालय की जांच के अनुसार, इमरना खानम उर्फ इमरना खातून और फिरदौसीया खानम के नाम पर वोटर आईडी कार्ड बनाए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन महिलाओं के नाम न केवल राज्य की मतदाता सूची में शामिल थे, बल्कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनका सत्यापन भी किया गया था। दोनों महिलाओं को 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले वोटर आईडी कार्ड जारी किए गए थे।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
