कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली गांव में बालारी नदी पर बना चेक डैम, जो दो वर्ष पूर्व बनाया गया था, भारी वर्षा के कारण रविवार को ध्वस्त हो गया। इस घटना से पहाड़ टोली गांव के किसानों की फ़सलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का आरोप है कि चेक डैम बनाते समय ठेकेदार ने निर्माण में लापरवाही बरती, जिससे गार्डवाल का निर्माण सही ढंग से नहीं हुआ। इसकी वजह से पानी के तेज बहाव को नियंत्रित नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.