इस साल सलमान खान का शो बिग बॉस, दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस बार इसमें कई बदलाव किए गए हैं जो इसे और भी दिलचस्प बनाएंगे। शो के प्रशंसकों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इस बार कौन-कौन से सितारे इसमें भाग लेंगे और बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट क्या होगी। हाल ही में, शो के कंटेस्टेंट की सूची जारी की गई, और साथ ही, एक ऐसे प्रतिभागी की एंट्री की खबर आई है जिसे सुनकर आपकी उत्सुकता बढ़ सकती है। यह कोई और नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर माइक टायसन हैं। खबर है कि बिग बॉस की ओर से माइक टायसन को शो में भाग लेने का प्रस्ताव दिया गया है, हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, उनकी 60% संभावना है कि वे शो में आ सकते हैं, लेकिन जब तक वे खुद इस बात की पुष्टि नहीं करते, तब तक कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। अगर वे शो में आते हैं, तो यह सलमान खान के शो में दर्शकों के लिए एक शानदार पल होगा। बिग बॉस 19 की पुष्ट सूची में नगमा मिरेजकर, तानिया मित्तल, नटाइला, नीलम गिरी, जीशान कादरी, गौहव खन्ना, बसीर अली, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, डीनो जेम्स, कुनीचका सदानंद, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, शहबाज बादेशा और अतुल किशन जैसे कलाकार शामिल हैं। यह शो 24 अगस्त 2025 से रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
