साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी का 70वां जन्मदिन 22 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं, जिनकी लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं। उन्हें मेगास्टार की उपाधि मिली हुई है, जो उनके प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। चिरंजीवी पिछले 50 सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनमें से एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। चिरंजीवी सबसे ज्यादा प्रोफेशनल एक्टर बनने के साथ-साथ अपने डांस मूव्स से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 2024 में उन्हें 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24,000 से अधिक डांस मूव्स करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में दिया। 70 साल की उम्र में भी चिरंजीवी लीड रोल कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी धूम मची हुई है।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
