केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने भगवान बिरसा मुंडा के बाद दिशोम गुरु के रूप में एक महान नेता खो दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे दिशोम गुरु से कई बार मिले थे और उनकी सरलता और संघर्षशीलता से प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने एक लोकप्रिय नेता के साथ-साथ एक अभिभावक को खो दिया है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। अश्विनी चौबे, पप्पू यादव और आरके आनंद ने भी स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.