हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी ‘बिग बॉस’ को पसंद किया जाता है। मोहनलाल ‘बिग बॉस मलयालम’ के 7वें सीजन के साथ वापस आए हैं, जिसमें कई एक्टर्स और आम लोगों ने एंट्री की, लेकिन अदीला और फातिमा नामक लेस्बियन कपल ने सबका ध्यान खींचा। अदीला और फातिमा की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने अपने प्यार के लिए परिवार और समाज के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस कपल ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दोनों की पहली मुलाकात सऊदी अरब में हुई, जहां वे दोस्त बने और बाद में प्यार में बदल गए। परिवारों को रिश्ते के बारे में पता चलने पर उन्हें अलग करने की कोशिश की गई। जब सारे रास्ते बंद हो गए, तो उन्होंने केरल हाई कोर्ट में ‘हैबियस कॉर्पस’ याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। अब ये कपल बिग बॉस में एंट्री कर चुका है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और उन्होंने शादी के जोड़े में फोटोशूट भी करवाया था।
Trending
- जापान में भूकंप: नोडा तट पर 6.0 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं
- अमेरिकी रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाक में युद्ध की आशंका
- भारत-बांग्लादेश जल संधि: फरक्का समझौते की अहमियत और भविष्य पर बहस
- नए साल का तोहफा: IGL ने PNG ₹0.70/SCM सस्ता किया
- आतंकवाद से भड़केगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? 2026 की चिंताजनक भविष्यवाणी
- जेपी जेल से तीन कैदियों का फरार होना, झारखंड में सुरक्षा पर सवाल
- 14,100 लोगों पर आरपीएफ का शिकंजा: रेल सुरक्षा में अभूतपूर्व कार्रवाई
- दिल्ली-NCR कोहरे की चपेट में: उड़ानों और ट्रेनों का संचालन ठप, यात्री परेशान
