Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलार करिस का भारत दौरा: एआई समिट में शिरकत को दिल्ली प्रवेश

    February 17, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी निगेटिव ओपनिंग: मेटल स्टॉक्स पर दबाव, आईटी चमका

    February 17, 2026

    पीएम मोदी ने एआई समिट में कहा- तकनीक जनहित सर्वोपरि हो

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Jharkhand»झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से 3,03,527.44 करोड़ की वित्तीय सहायता मांगी
    Jharkhand

    झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से 3,03,527.44 करोड़ की वित्तीय सहायता मांगी

    Indian SamacharBy Indian SamacharMay 30, 20252 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रांची। राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष झारखंड को समृद्ध राज्य बनाने के लिए कई मांगें रखी है। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने रांची में आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में कुल 3,03,527.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की है। इस राशि से राज्य के 23 विभागों के जरिये अगले पांच वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का संचालन किया जा सकेगा।

    उल्लेखनीय है कि 15वें वित्त आयोग को झारखंड सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए करीब डेढ़ लाख करोड रुपये का प्रस्ताव दिया था, जिसके विरुद्ध राज्य को ग्रामीण सड़क, पुलिया, आपदा प्रबंधन, नगर विकास तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 12398 करोड़ रुपए ही उपलब्ध कराए गए। लिहाजा, राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग से बकाया राशि की भी मांग की है।

    इसके अलावा जीएसटी कंपनसेशन, जो पांच वर्ष जुलाई 2017 से जुलाई 2022 तक प्राप्त होता रहा था। जुलाई 2022 के बाद बंद हो गया है। इससे करीब 61670 करोड रुपये का झारखंड को नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने वित्त आयोग की टीम से अतिरिक्त अनुदान देने की भी मांग की है, ताकि उक्त नुकसान की भरपायी की जा सके।

    रांची के रेडिशन ब्लू होटल में हुई बैठक के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग को 3,03,527.44 करोड़ की मांग से संबंधित प्रतिवेदन सौंपी गई है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा एवं आधारभूत संरचना, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता में है, उसको लेकर अनुदान की मांग वित्त आयोग से की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार की यह संवैधानिक संस्था केंद्र सरकार के समक्ष सकारात्मक सोच के साथ हमारी मांगों को पहुंचाने में मदद करेगी।

    सुदिव्य कुमार ने कहा कि उत्पादक राज्य होने के कारण झारखंड को होने वाले घाटे को भी वित्त आयोग के समक्ष प्रमुखता से रखा गया है और जो मांगे रखी गई है, उसे आप विशेष पैकेज मानें या अनुदान की राशि, राज्य सरकार ने बड़े ही तर्कपूर्ण ढंग के साथ इसे रखा है। वित्त आयोग ने भी हमें भरोसा दिया है कि मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। बैठक में राज्य सरकार के मंत्री रामदास सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार के अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    assistance Finance Commission financial jharkhand Sought झारखंड मांगी वित्त आयोग वित्तीय सहायता
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jharkhand

    भाजपा का ‘बिस्किट मॉडल’ उजागर, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में दी शिकायत

    February 16, 2026
    Jharkhand

    शिवरात्रि मेले पर संकट: गोलगप्पा से 20 बच्चों कोविड जैसी बीमारी

    February 16, 2026
    Jharkhand

    विजय महतो का शव सऊदी से लौटा, मुआवजे की गारंटी न मिलने पर परिवार ने मना किया

    February 16, 2026
    Jharkhand

    मौसम का यू-टर्न: दिल्ली में 18 को बारिश, राजस्थान गर्म

    February 16, 2026
    Jharkhand

    झारखंड दुमका हादसा: दुष्कर्म रोकने पर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

    February 14, 2026
    Jharkhand

    राजकीय इटखोरी महोत्सव: सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया

    February 14, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.